परसा(सारण)-कोविड 19 को लेकर चल रही देशव्यापी लॉक डाउन में छात्रों को शिक्षा से जुड़े रहने और पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए दरियापुर प्रखंड के सुतिहार पंचायत स्तिथ वि.के. ज्ञान स्थली रसूलपुर के निदेशक बबन कुमार पटेल ने पहल करते हुए गत एक माह से मोबाईल एप्स से ऑनलाइन पढ़ाई जारी राखा गया है।जिससे विद्यालय के 5वीं से 10वीं तक के कुल 232 छात्र छात्रा ऑनलाइन अपनी पढ़ाई जारी रखा है।इस संबंध में निदेशक बबन कुमार पटेल ने बताया कि ऑनलाइन शिक्षा देने की सरकार के दिशा निर्देश पर पहल करते हुऐ घर में सुरक्षित रहते हुए विद्यालय के पांच से 10 क़क्षा के कुल 232 छात्रों को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक प्राचार्य नितीश कुमार ने निगरानी में शिक्षक रंजीत कुमार सुबोध भक़्त सुभाष कुमार सिंह उत्कर्ष पटेल सुरेश कुमार राय तथा शिक्षिका वीणा सिंह के द्वारा ऑनलाइन पढ़ाई किया जाता है।निदेशक ने अभिभावक से ऑनलाइन पढ़ाई के समय छात्र छात्रों के साथ रहकर निगरानी करने तथा नियमित पढ़ाई करने के लिए छात्र छात्राओं से अपील किया।निदेशक ने देश में चल रही लॉक डाउन 4 का पालन करने घर में रहे सुरक्षित रहे सोशल डिस्टेंश का पालन करने तथा कोरोना योद्धा को सम्मान करने के लिए छात्र छात्राओं तथा अभिभावकों से अपील किया।