
सीवान :बाइक की टक्कर मे एक की मौत
——-
विकास कु की रिपोर्ट
——-
महाराजगंज
थाना क्षेत्र के तरवारा महाराजगंज पथ पर गोहपुर सुखदेव शाह के घर के नजदिक आमने सामने दो बाईक टकरा गयी जिससे दोनो बाईक चालक गंम्भिर रूप से घायल हो गए।एकमा थाना क्षेत्र के भूईली निवासी शिवपूजन महतो के 25 बर्षिय पुत्र पंकज कुमार महतो बुरी तरह जख्मी हो गए जिसका इलाज पीएचसी महाराजगंज मे चल रहा है पंकज कुमार की स्टार सीटी बाईक भी चकनाचूर हो गई हैं।
टक्कर का आवाज सुन लोग दौड़ कर आये दोनो घायल को इलाज के लिए लाते घटना स्थल पर तरवारा निवासी मोहन बैण्ड़ तरवारा के संचालक 50 बर्षिय मोहन अंसारी की मौत घटना स्थल पर हो गई ।सुचना मिलते ही स्थानिय पुलिस लाश को अपने कब्जे में ले ली है।समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज होने की सुचना नही थी।




Recent Comments