*सीवान के आसाव में 30 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार*
*✍श्रीनारद संवाद सेवा*

♨सीवान के आसाव थाना के अर्कपुर गांव से शुक्रवार की रात गश्ती के दौरान आसाव पुलिस ने 30 बोतल शराब के साथ एक युवक को पकड़ शनिवार को जेल भेज दिया गया।इस सबंध में आसाव थाना प्रभारी शाहजहाँ खाँ ने बताया की गश्ती से लौटे समय एक युवक पुलिस की गाड़ी को देखकर एक पिला बोरा फेककर भागने लगा।पुलिस बल ने दौड़ाकर युवक को पकड़ लिया।उस बोरा में 30 बोतल अग्रेजी शराब 180 एमएल का बरामद किया गया है।गिरफ्तार युवक अर्कपुर गांव निवासी दिनेश कुमार सिंह बताया जा रहा है।इसे जेल भेज दिया गया है।इन्होंने कहा की थाना छेत्र में शराब बेचनेवाले पकड़े जाने पर उसपर उचित कार्रवाई की जायेगी।