सीवान के मधुसूदन पंडित बनें “कम्यूनिटी रेडियो एसोसिएशन ऑफ इंडिया” के वाइस प्रेसिडेंट
✍परमार डाॅट काॅम : सीवान

सीवान की सामुदायिक रेडियो स्टेशन – रेडियो स्नेही 90.4 एफएम के निदेशक मधुसूदन पंडित अब सीवान के साथ-साथ पुरे इस्टर्न जोन के सामुदायिक रेडियो स्टेशनों का मार्गदर्शन करेंगे । गौरतलब हो की मधुसूदन पंडित को पिछले 01 अगस्त को दिल्ली में संपन्न हुए कम्यूनिटी रेडियो एसोसिएशन ऑफ इंडिया के द्विवार्षिक चुनाव में इस्टर्न जोन के लिए वाइस प्रेसिडेंट चुना गया हैं ।
बता दे कि कम्यूनिटी रेडियो एसोसिएशन ऑफ इंडिया से पुरे देश के 140 सामुदायिक रेडियो स्टेशन जुड़े हुए । एसोसिएशन इन सभी रेडियो स्टेशनों के लिए कार्यक्रम निर्माण व मार्गदर्शन करता हैं ।

कम्यूनिटी रेडियो एसोसिएशन ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट निर्वाचित होने के बाद शनिवार को सीवान पहुँचने पर मधुसूदन पंडित का सीवान में सामाजिक संगठनों व बुद्धिजीवियों के द्वार भव्य स्वागत किया गया । इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए श्री पंडित ने बताया कि सीवान के रेडियों श्रोताओं व प्रबुद्ध नागरिकों के आशीर्वाद से मुझे यह जिम्मेवारी मिली हैं । अपने कार्य क्षेत्र के संबंध में उन्होनें बताया कि इस्टर्न जोन के वाइस प्रेसिडेंट के नाते मुझे बिहार सहित पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखंड, असम व पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में कार्यरत कम्यूनिटी रेडियो के समुचित विकास व उत्कृष्ट संचालन की व्यवस्था के लिए कम्यूनिटी रेडियो प्रबंधन व स्थानीय सरकार के साथ तालमेल स्थापित कर के कार्य करना होगा । उन्होंने बताया कि मेरा प्रयास होगा कि हमारे कम्यूनिटी रेडियो स्टेशन अपने लोकप्रिय कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनता व सरकार के आकांक्षाओं पर खड़ा उतरे ।




Recent Comments