Θ बेतिया – साठी:– विधायक श्री बिनय वर्मा बाल्मिकिनगर लोकसभा प्रभारी नियुक्त हुए .
✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
साठी : आज दिनांक 04/08/2018 को वरिष्ट कांग्रेसी नेता एवं समाज सेवी श्री जावेद आलम जी के निजी आवास समी क्म्प्केक्स में साठी इलाका के कांग्रसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक हुई , यह अवसर माननिय विधायक श्री बिनय वर्मा को बाल्मिकिनगर लोकसभा का प्रभारी नियुक्त किये जाने पर बधाई के लिए था ।
इस अवसर पर वरिष्ट कांग्रेसी नेता श्री जावेद आलम जी की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन भी हुआ जिस में इलाके के कई जानी मानी हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई , श्री जावेद आलम ने अपने संबोधन में कहा की यह पहली बार नहीं है की श्री बिनय वर्मा को इस परकार की ज़िम्मेदारी दी गई है श्री विनय वर्मा जैसे कर्मठ योग्य इमानदार एवं निष्टावान व्यक्ति के लिए इस प्रकार सम्मान मिलना हम सभी लोकसभा वासियों के लिए गर्व की बात है.और हम सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता अपने माननीय विधायक के साथ कदम से कदम मिलाकर उनके सहयोग के लिए कार्यरत रहेंगे ।
इस अवसर पर सभा में श्री तबरेज़ आलम , शमीम कमर रेयाज़ी ,अनिल कुशवाहा ,मोहम्मद अबुल्लैस ,पूर्व मुखिया गुलाब जाकिर ,मंसूर आलाम् ,फैयाज़ आलम , आबशार अली ,ज़ैद कपड़ा दूकान अदि शामिल रहे सभी ने सहयोग का भरोसा दिलाया ।॥