सीआई विजयशंकर का तबादला,शहर के लोगों को रास नहीं आया
फ़िरोज़ खान
बारां 24 जून। पुलिस सेवा में रहते हुए सामाजिक सरोकारों से जुडे मधुर व्यवहार के धनी शहर कोतवाल विजयशंकर शर्मा का 6 माह के अल्पकाल में ही पुलिस महकमें के अधिकारियों द्वारा बारां से कोटा शहर के लिए स्थानान्तरण कर दिए जाने के बाद शहर के व्यापारी, राजनैतिक तथा सामाजिक क्षेत्र में सीआई शर्मा का तबादला आमजन को रास नही आ रहा। सभी क्षेत्रों में अपनी लोकप्रियता तथा मिलनसारिता के चलते आमजन में गहरी पेठ बना चुके विजयशंकर शर्मा गत 6 माह पूर्व ही छबडा से बारां लाए गए थे। इसके पूर्व भी शर्मा बारां में वृत निरीक्षक के पद पर अपनी बेहतर सेवाओं के लिए शहर के लोगों की जुबा पर थे कि कल तबादला सूची में उनके स्थानान्तरण की खबर आने के बाद लोगों में निराशा देखी गई।