बीकानेर रियासत के सेनापति वीर जगराम को बलिदान दिवस पर किया याद 
भैरू सिंह राजपुरोहित ब्यूरो चीफ – बीकानेर
बीकानेर 24 जून। जूनागढ़ किले के भीतर स्थित बीकानेर रियासत की आन बान शांन के प्रतीक वीर सेनापति जगराम दास जी राजपुरोहित के आज 277 वे बलिदान दिवस पर भव्य समाहरो का हुआ आयोजन ।
समहारो की शरुआत वीर जगराम जी के स्मार्क पर पूर्ण विधी विधान से पूजा अर्चना से हुई जिसमें पंडित सोहन लाल उपाध्याय के सानिध्य में राजपुरोहित समाज के गणमान्य बंधुओ ने यज्ञ में आहुतियां दी और पूजा अर्चना की गई ।।
 वही इस अवसर पर अयोजित वीर जगराम जी पुष्पांजलि सभा का आयोजन जूनागढ़ के त्रहिपोलिया में हुआ जिसमें शिवबाड़ी मठ के अधिष्ठाता संवित श्री सोमगिरी जी महाराज, डॉ अग्रवाल अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
स्वामी जी ने वीर जगराम जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की अद्भुत पराक्रमी निष्ठा की मिशाल थे वीर जगराम जी जिन्होंने मात्र 22 साल की युवा अवस्था में बीकानेर रियासत की सेना की बागडोर संभाली और बीकानेर की आन बान शांन के लिये अपने प्रांण न्योछावर कर बीकानेर की रक्षा की और आज उनका समाज यह गौरव दिवस मनाकर अपने को गौरवान्वित महशुश करता है ।
आज के समाहरो में सेकड़ो की संख्या में राजपुरोहित समाज के लोगो और नारी शक्ति ने भाग लिया वही गुमान सिंह देशलसर, भवानी सिंह घेनड़ी, किशोर सिंह, हजारी सिंह किशनसर, राजू सिंह रासीसर, स्वरूप सिंह मनणा,महेश सिंह देशलसर, कैलाश बापेउ, हरी सिंह राजगरु, उम्मेद सिंह, जगदीस सिंह सहित समाज के गणमान्य बंधू उपस्थित रहे और नरपत सिंह देशलसर, दुर्गादत्त देशलसर के नेतृत्व में युवाओं ने सेवा कार्यो में सक्रियर्ता से सभी को प्रशाद ग्रहण करवाया ।