सांसद आपके द्वार, दुष्यन्त पहुचे ग्रामीण हलकों मे
फ़िरोज़ खान
बारां 6 जून । सांसद आप के द्वार कार्यक्रम में माननीय सासंद दुष्यन्त सिंह के साथ किशनगंज विधायक  ललित  मीणा,वरिष्ट नागरिक बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम नारायण  गालव ने ग्राम असनावर , रामगढ़,पीपल्दा कंला ,ब्रजनागर में चौपाल लगा कर ग्रामवासियो के जन अभाव अभियोग सुने चौपाल में जनसमस्यो के निस्तारण के मौजूद समस्त विभागों के अधिकारयों को निर्देश दिए । ग्राम असनावर ,सेवनी में ग्रामीण गौरव पथ,ब्रजनागर में 33 kv gss का लोकार्पण किया साथ मे जिला प्रमुख नंदलाल जी सुमन,जिला अध्यक्ष राजेंद्र जी नागर,अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मालिक माजिद कमाण्डो समस्त भाजपा कार्यकर्ताओ में किशनगंज मंडल अध्यक्ष सत्येन्द्र जी नागर, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश केरवालिया, किशनगंज सरपंच संघ अध्यक्ष भानुप्रताप जी, प.स.सदस्य पुरषोत्तम जी मीणा,किशनगज पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश जी नागर समस्त कार्यकर्ता एवं समस्त ब्लॉक जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।