आम जन के सघर्ष के आगे सरकार को झुकना पड़ा- पूनम अंकुर छाबड़
आज़ाद नेब
जयपुर 18 अप्रैल।  शहर की आबादी के बीच कबीर मार्ग बडोतिया बस्ती में शराब ठेके का लगातार 17 दिनो से जारी था 30 मार्च को बडोतिया बस्ती का प्रतिनिधि दल जस्टिस फॉर छाबड़ा जी सगठंन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम अंकुर छाबड़ा से मिलने उनके निवास स्थान पर पहुँचा।
जंहा आंदोलन के बारे में रणनीति बनायी गई और पूनम अंकुर छाबड़ा के नेतृत्व में बस्ती वासी आन्दोलनरत होने का प्रस्ताव बना।
31 मार्च को पूनम अंकुर छाबड़ा के नेतृत्व में आबकारी आयुक्त श्रीमान ओ पी यादव व अतिरिक्त आयुक्त श्रीमती रश्मि गुप्ता से मुलाक़ात की गई जंहा 3 ठेके हटाने की माँग रखी गयी, जिसमें इस पर आश्वासन मिला।
१अप्रैल से धरने के साथ सरकार पर  प्रेशर बनाया गया और बस्ती वासियों के साथ जाकर अरुण जी से मुलाक़ात कर समस्या का हल निकालने का आग्रह किया। अधिकारियों से लगातार दबाव बनाया जिसमें  में बस्ती के रूद्र बाँगडा, सुनील अमेरिया, भगत जी व बहन अरोड़ा व महिलाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
आज सरकार के सामाजिक अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने बडोतिया बस्ती में शराब ठेके के विरोध में चल रहे धरने पर पहुच कर पूनम अंकुर छाबड़ा को उक्त शराब ठेका हटने के आदेश की जानकारी देते हुए पूनम अंकुर छाबड़ा और बस्ती वासियों का धरना समाप्त करवाया ।
     शराब ठेके हटने की घोषणा होते ही धरने पर उपस्थित महिलाओं ने पूनम छाबड़ा को कंधो पर उठा लिया और नारेबाजी करने लगे शराब बंदी के पक्ष मे वही पूनम अंकुर छाबड़ा ने सरकार और मंत्री श्री अरुण चतुर्वेदी का आभार प्रकट करते इस जीत का श्रये आम जनता को दिया ,भैरु सिंह राजपुरोहित ने सभी का आभार व्यक्त किया ।