निषाद समाज ने शनिवार को आयोजित होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए किया बैठक
#दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट

डोरीगंज -:
“””””””””””””””””””””
गरखा प्रखंड के सोरागोदाम कोठिया में स्थित प्राथमिक विद्यालय सोरागोदाम में शुक्रवार को निषाद विकास संघ के बैनर तले एक बैठक आयोजित की गई जिसमें शनिवार को जिला मुख्यालय में होने वाली धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए इस क्षेत्र के लोगों को अहम भागीदारी निभाने के लिए संकल्प लिया गया तथा मुकेश सहनी को सर्वमान्य नेता बनाने के लिए प्रतिबद्ध होकर सर्वमान्य नेता घोषित करने का प्रस्ताव पारित किया गया | वही इस बैठक की अध्यक्षता चंद्रिका महतो ने किया तथा इस बैठक में अवधेश कुमार शैलेश कुमार महतो मुकेश महतो पूर्णमासी कुमार महतो राम अनुग्रह प्रसाद जितेंद्र महतो राहुल कुमार महतो सरवन कुमार महतो सहित दर्जनों लोगों ने भाग लिया |




Recent Comments