सारण :सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत, विरोध में सड़क जाम 

दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण 
दरियापुर से विपिन कुमार  की रिपोर्ट
 दरियापुर सारण थाना क्षेत्र परसा सितलपुर पथ पर मंचितवापुल से उत्तर सुंदरपुर गांव के समीप ट्रक  बाइक के आमने सामने टक्कर में बाइक सवार परसा थाना क्षेत्र के परसौना परसादी गांव निवासी रामराज राय के  पुत्र  पवन कुमार की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। वही दूसरा पुत्र गुड्डू कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे  स्थानीय ग्रामीणों ने आनन फानन में प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र दरियापुर इलाज हेतु ले गये। जानकारी के अनुसार मृतक अपने संबंधी दरियापुर थाना क्षेत्र के केवटीया गांव निवासी यदुनाथ राय के यहाँ प्रसाद लेकर जा रहे थे की सितलपुर तरफ से आ रही ट्रक ने जोरदार  ठोकर मार दी जिससे यक की घटना पर ही मौत हो गई हालांकि उक्त ट्रक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उक्त घटना के बाद आकर्षित ग्रामीणों ने उक्त रोड को जाम कर दिया। 
  सूचना के बाद  प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेश कुमार सिंह,  थानाध्यक्ष श्रीचरण राम ,डेरनी थानाध्यक्ष परसुराम सिंह, तथा परसा थानाध्यक्ष  राजरूप राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच आकर्षित लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया तथा जाम को हटवाया।वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।