*भागलपुर:-छात्र लोजपा ने जांच कमिटी का पुतला दहन किया विरोध प्रदर्शन*
घटना को सार्वजनिक किया जाय अन्यथा उग्र आंदोलन को झेलने को तैयार रहे : छात्र नेता गौतम सिंह
👈पुष्पराज कुमार “दैनिक खोज खबर” भागलपुर👉
छात्रों के संघर्ष के पथ पर चलने वाली फिर आज छात्रों के असुरक्षा के खिलाफ जांच कमिटी व कॉलेज प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। आपको बताते चले की हाल के दिनों तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के छात्रा के ऊपर अत्याचार के खिलाफ छात्र लोजपा ने जांच कमिटी का पुतला दहन स्टेशन चौक पर जला कर विरोध प्रदर्शन कर किया।
वही कॉलेज अध्यक्ष साजन मिश्रा ने कहा कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी जांच कमिटी के साथ साथ कॉलेज प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रशासन चिरनिंद्रा में सोयी है। इससे साफ दिखता है सरकार आरोपी का साथ दे रही है और अगले दिनों फिर कोई ना कोई घटना घटित हो सकती है।
वहीं छात्र लोजपा के विश्वविद्यालय महासचिव सह सोशल मीडिया प्रभारी गौतम सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन पूर्व में भी मनीष वर्मा के जांच कमिटी का निर्णय भी टाल मटोल के रवैये में रखा था इससे साफ तौर पर संका जाहिर होती है कि ये जाँच कमिटी भी उसी प्रकार कार्य कर रही है। उन्होंने मांग करते हैं कि मनीष वर्मा के पूर्व की घटना एवम यह घटना को सार्वजनिक की जाय और ऐसे शिक्षकों को जिला मुख्यालय से बाहर भेजा जाय ।
वहीं छात्र लोजपा के जिला उपाध्यक्ष अंकित चौधरी ने कहा कि छात्र/छात्राएं के साथ ऐसी घिनोनी नीति बर्दास्त नहीं करेंगे इसको जांच अविलंब सार्वजनिक की जाय अन्यथा उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होना पड़ेगा ।
इस मौके पर विश्वविद्यालय अध्यक्ष बमबम प्रीत, विश्वविद्यालय सचिव रिक्की सिंह, टीएनबी कॉलेज अध्यक्ष साजन मिश्रा, कॉलेज सचिव कुंदन कुमार, साकेत पराशर, जिला वरीय उपाध्यक्ष सानू सिंह, नगर अध्यक्ष आदित्य गोड़, महादेव सिंह कॉलेज अध्यक्ष भानु प्रकाश चौधरी, कैलाश सिंह आदि उपस्थित थे ।




Recent Comments