
वार्ड संख्या 06से प्रत्याशी मनोरमा देवी
———–
मढौरा में नामांकन के सातवें दिन 25 लोगो ने किया नामांकन
मढौरा /सारण
मढौरा नगर पंचायत मे नमांकन के सातवें दिन बुधवार को नामांकन एक्सप्रेस की रफ्तार में तेजी रही,अलग-अलग वार्डो से कुल 25 अभ्यर्थियो ने एसडीओ के यहां अपना अपना नमांकन किया । मंगलवार को नामांकन करने वालो मे वार्ड संख्या 02 से मुकेश सिंह एवं कौशल कु उर्फ संजय शर्मा ,वार्ड संख्या वार्ड संख्या 03 से रमेंद्र उर्फ फुट्टी नट ,श्रीभगवान नट एवं भिखार नट वार्ड संख्या 04 से रीना देवी एवं प्रेम देवी वार्ड संख्या 05 से संगीता देवी एक शहीदा वार्ड संख्या 06 से मनोरमा देवी ,हेवंती देवी ,चिंता देवी एवं रूबी देवी वार्ड संख्या 07 से उर्मिला देवी एवं सोना देवी वार्ड संख्या 08 से पतासो देवी वार्ड संख्या 09 से अशोक कु सिंह वार्ड संख्या 10 से जगलाल महतो वार्ड संख्या 11 से सुखदेव सिंह ,प्रमोद कु सिंह ,चितरंजन सिंह एवं लालू प्रसाद यादव की पत्नी सूग्गी देवी वार्ड संख्या 12 से सुबोध कु सिंह वार्ड संख्या 13 से आशा देवी वार्ड संख्या 15 से उषा देवी ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया ।वार्ड संख्या 11 नामांकन करने वली सुगी देवी के पति लालू प्रसाद यादव वैसे कई चुनाव लड़ चुके है लेकिन पिछली वार लोकसभा चुनाव मे सारण संसदीय चुनाव मे निर्दलीय चुनाव लड़े थे ।जिससे राजद के प्रत्याशी राबड़ी देवी को मतों का नुकसान हुआ था और लालू प्र यादव को लगभग 20 हजार मत आने से राजद के प्रत्याशी को हार की दंश झेलनी पड़ी थी ।इसकी चर्चा चुनाव बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने छपरा के एक सभा मे कही की विरोधियों की साजिश थी की मेरे नाम के प्रत्याशी को चुनाव लड़ा कर राजद के मतदातओं मे भ्रम पैदा किया गया था ।जिससे राजद को चुनाव मे हार हो गई थी ।
वार्डं05से शाहिदा




Recent Comments