सारण :जमीनी विवाद में मारपीट, एक महिला सहित तीन लोग हुए गंभीर रूप से घायल
▶️ सभी घायलों को पीएमसीएच रेफर किया गया। 

दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण 
स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपराही गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए.  उपचार के लिए घायलों को अमनौर पीएचसी में भर्ती कराया गया. घायलों में शिवबचन राय, उसकी पत्नी मोनाको देवी तथा जनक राय बताया गया है. गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को पीएमसीएच रेफर किया. अमनौर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन कर रही है. थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.