मझौलिया:-15 लीटर चुलाई शराब के साथ तीन गिरफ्तार
दैनिक खोज खबर संवाददाता नेयाज आलम शाई की रिपोर्ट:-मझौलिया थाना क्षेत्र के चनायन बांध मुशहरी टोला से 15 लीटर चुलाई शराब के साथ तीन को पकड़ कर पुलिस ने जेल भेज दिया है|थानाध्यक्ष ओपी चौहान ने बताया की समकालीन अभियान के तहत सआनि सुनील कुमार सिंह पारस कुमार ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर तीन को दबोचा है|पकड़े गये चनायन बांध के परमेश्वर मांझी दसई मांझी रामबिलास मांझी पुलिस ने जेल भेज दिया है|यह छापेमारी रविवार की देर रात्रि की गयी।