चोरी के बैंक चेक से 24 हजार की राशि निकाल हुआ फरार
——–
राजू सिंह की रिपोर्ट
——
बनियापुर (सारण)
हाँ अगर आप भी बैंक चेक बुक का प्रयोग करते हैं तो चेक बुक लेते समय हो जांए सावधान। और देख ले कि आपके चेक बुक बंडल के अंदर का कोई चेक गायब तो नहीं है। इसी तरह का एक बैंक ग्राहक का मामला प्रकाश में आया है। यह मामला बनियापुर पीएनबी बैंक शाखा चेतन छपरा का है। जिसको लेकर ग्राहक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
जिस शिकायत में बैंक ग्राहक व लौंवा गांव निवासी राहुल कुमार द्वारा बताया गया है कि तीन दिनों पूर्व उसने बैंक से रुपया निकासी के लिए चेक बुक निर्गत कराया था। जिस चेक बुक का उसने प्रयोग भी नहीं किया। तब-तक उसी के 67 नंबर चेक बुक से किसी ने 24 हजार पांच सौ की निकासी कर ली। जब ग्राहक के मोबाइल पर यह मैसेज आया तो उसने तुरंत बैंक पहुंच कर जायजा लिया। जिसमें जानकारी मिली कि ग्राहक ने जो चेक बुक निर्गत कराई थी उसी के अंदर का एक चेक है। जिसके सहारे हुसैन नामक एक युवक द्वारा निकासी कराई गई है। जिसको बैंक ग्राहक पहचानता तक भी नहीं है। ग्राहक के शिकायत के बाद शाखा प्रबंधक भी हांथ खड़ा कर दिये है। इसके बाद इस पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज करा कारवाई की गुहार लगाई है। जिसमें अनुमान लगाया जा रहा है कि चेक बुक निर्गत के समय ही कुछ गोलमाल हुई होगी। हालाँकि शिकायत मिलने के बाद पुलिस सभी बिंदुओं पर नजर दौड़ा रही है।




Recent Comments