पेड़ के टहनी काटने के विवाद में भाई को पीट कर हत्या
#अभय सिंह /बनियापुर
बनियापुर (सारण)
थाना क्षेत्र के अमांव गांव में पेड़ के टहनी काटने को लेकर भाई के साथ हुई विवाद में भाई को पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। जिस घटना के बाद मृतक के पत्नी के बयान पर आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना के बाद वृद्ध के शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है।
जिस घटना के संबंध में 65 वर्षीय मृतक रामेश्वर राय की पत्नी किरण देवी द्वारा प्राथमिकी दर्ज करा मृतक के भाई ओमनाथ राय, सत्यनारायण राय, उदय राय, संजीव राय छठ्ठु कुमार, मनीष कुमार, ललन राय तथा व्यास राय को नामजद की है। जिसमें पीड़िता द्वारा बताया गया है कि घटना के दिन ही सुबह में घर के बगल में गूलर के पेड़ से टहनी काटने को लेकर विवाद हुई थी। जिसके बाद उक्त सभी आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट कर पीड़िता के पति की हत्या कर दी है। जिसमें ओमनाथ राय पर पीड़िता द्वारा आरोप लगाया गया है कि उक्त आरोपी मृतक के माथे पर चाकू से वार किया था। तथा अन्य लोग लठी डण्डा से मारपीट कर वृद्ध की हत्या कर दी। जहां मृतक के मांथे पर चोट का जख्म प्रत्यक्ष था। घटना के बाद मृतक के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर घटना के बाद सभी आरोपी घर छोड़ कर फरार बताए जाते है। जहां पुलिस जांच परताल में लगी हुई है।
इस घटना के बाद प्रत्यक्षदर्शियों का कुछ और भी कहना है। अगर प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मारपीट होने के बाद मृतक रामेश्वर राय और उनकी पत्नी किरण देवी स्थानीय थाने में उक्त सभी के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करने जा रहे थे कि रास्ते में वृद्ध रामेश्वर राय के हृदय गति रुकने से गिर गए। और उनकी मौत वही हो गई। पुलिस ने भी मृतक के शव को रास्ते से बरामद किया है। हालाँकि पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता पूर्वक जांच-परताल में लगी हुई है।




Recent Comments