सारण के मढौरा अनुमंडल मे सुनिल कुमार रंजन होगे नये भूमि सुधार उपसमाहर्ता 

मढ़ौरा (सारण)
अनुमण्डल में महीनों से डीसीएलआर के रिक्त पद पर पदस्थापना हो गई है । राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बीते बुधवार को पत्र निर्गत कर पटना पालीगंज के डीसीएलआर सुनील कुमार रंजन को मढ़ौरा अनुमण्डल मे  स्थानांतरण कर दिया है । सुनील कुमार रजन के मढ़ौरा स्थानांतरण से रिक्त पद पर पेंडिग कार्यो को गति मिलेगी ।  बता दे कि पूर्व डीसीएलआर शिव कुमार पंडित के स्थानांतरण के बाद से यह पद महीनों से रिक्त था । इस कारण अनुमंडल मे जमीन सम्बंधी विबादो के निपटारा मे परेशानी वढ़ गई थी । अब ऐसे मामले के निपटारा मे सुविधा मिल जायेगी । वहि निर्माणाधीन मढ़ौरा रेल डीजल इंजन कारखाना के जमीनी मुद्दा को सुलझाने के मामले मे भी गति मिलेगी । हालांकि नए डीसीएलअार सुनिल कुमार रंजन के लिए रेल डीजल फैक्ट्री मे बकास्त जमीन के निपटारे की चूनौति होगी । 
——–
साभार :संजीव कुमार ,दैनिक भास्कर संवाददाता