सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती
अनुमंडल के सलखुआ प्रखंड अंतर्गत पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर चानन घाट के समीप कोसी नदी में रविवार शाम गेहूं से लदा ट्रेक्टर कोसी नदी में डूब गया। हलांकि ट्रेक्टर ड्राईवर इस घटना में बाल बाल बच गये। घटना के बाद काफी देर तक घटनास्थल पर अफरातफरी की स्थिति मची रही।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार शाम धाप बाजार से गेहूं लदा ट्रैक्टर चानन घाट की ओर रवाना हुआ। गेहूं से लदा ट्रेक्टर नदी किनारे किनारे चानन घाट की ओर नदी पार होने के लिये आ रहा था। घाट से कुछ दुर पहले नदी किनारे की मिट्टी धंसने की वजह से ट्रेक्टर नदी किनारे से नदी में फिसला और देखते ही देखते नदी में पलट गया। जिसमे ट्रेक्टर पर लदा गेहूं पानी में डूब गया। इस दौरान ट्रेक्टर के ड्राइवर ने ट्रेक्टर से कूद कर जान बचाया। वही ट्रेक्टर डूबने के बाद आसपास के ग्रामीणो में अफरातफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण ट्रेक्टर को नदी से निकालने के प्रयास में लगे रहे। 
ग्रामीणों ने बताया कि गेहूं  लदा ट्रेक्टर सिमरी बख़्तियारपुर जाने वाला था परंतु उससे पूर्व ही घटना हो गया। वही चिड़ैया ओपी अध्यक्ष राजीव लाल पण्डित ने भी घटना की पुष्टि की है। हालाँकि, खबर लिखे जाने तक प्रशासन का कोई भी व्यक्ति घटनास्थल पर नही पहुंचा था।
फोटो – नदी में डूबा ट्रैक्टर