सिवान :महिला जनप्रतिनिधियों को बताया गया उनका अधिकार
#शिकायत के बाद दूसरे दिन दिखी व्यवस्था में सुधार, सभी को मिले नास्ता, खाना
#रिपोर्ट-परवेज अख्तर /सिवान
सिवान : सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में महिला पंचायत प्रतिनिधियों को जागरूक करने के उद्देश्य से मनीष होटल के हाल में आयोजित तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला के दूसरे दिन मंगलवार को महिला जनप्रतिनिधियों को उधोग विभाग द्वारा रोजगार एवं स्वरोजगार के संदर्भ में जानकारी दी गई। उधोग विभाग के महाप्रबंधक एवं उधोग विस्तार पदाधिकारी अशोक कुमार द्वारा रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर केंद्र एवं राज्य सरकार के उधोग संचालित योजनाओं की पूर्ण जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से दिया। वही प्रशिक्षण में बाल विवाह एवं दहेज पर केंद्रित बाल फ़िल्म और सूचना एव सम्प्रेषण एवं प्रौद्योगिकी का परिचय आईटी मैनेजर अमित दास ने दिया। महिला हेल्प लाइन की परियोजना प्रबंधक कुमारी श्वेता ने पंचायत के संसाधन एवं ग्रामीण विकास में सहभागिता योजना की पूरी जानकारी दी। वही महिला हेल्प लाइन की परामर्शी रागिनी एवं पुष्पांजली ने महिला सशक्तिकरण एवं महिला एवं उनकी समस्याओं की जानकारी दी। इसके अलावा उन्हें अपने अधिकारी की भी जानकारी दी गई। इस मौके मंच संचालन कर रहे महिला विकास निगम के डीपीएम प्रेम प्रकाश ने कहा कि सरकार द्वारा सामाजिक विकास के जो कार्यक्रम चलाया जा रहा है उसमें महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह कार्यशाला महिला विकास निगम, समाज कल्याण विभाग बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रुप से आयोजित किया गया हैं। कार्यशाला में इसके अलावा प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिला जनप्रतिनिधियों से चार्ट पेपरपर आदर्श ग्राम का निर्माण कराया गया। जिसमें एक आदर्श ग्राम में क्या-क्या होना चाहिए इसको दर्शाया गया था। ज्ञात हो कि प्रशिक्षण के पहले दिन महिला जनप्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण के दौरान तमाम खामियां के कारण डीएम महेंद्र कुमार से शिकायत की थी जिसके बाद दूसरे दिन प्रशिक्षण में किसी भी प्रकार का दिक्कत नही हुआ। सभी को सुबह में चाय, नास्ता दोपहर में खाना, शाम में नास्ता एवं रात में भोजन दिया गया। इतना ही नही प्रशिक्षण के दौरान समय-समय पर पानी और चाय भी दिया गया। इस मौके पर चयनित 45 महिला जनप्रतिनिधियों सहित महिला हेल्प लाइन के कर्मी आदि मौजूद थे।




Recent Comments