सारण : विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार 

दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण 
अमनौर /सारण 
स्थानीय थाना क्षेत्र के शेखपुरा भढ्ढी गांव में गुप्त सूचना के आधार पर अमनौर पुलिस ने छापेमारी कर एक बोतल विदेशी शराब के साथ एक धंधैबाज को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार धंधैबाज उक्त गांव के कल्लू मांझी बताया गया है. अमनौर पुलिस ने ने बताया कि पकड़ा धंधैबाज शराब बंदी के बाद भी उक्त धंधे में लिप्त था. गुप्त सूचना के बाद इसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.