मझौलिया:-सम्राट अशोक जयंती मनाकर छात्रों को छोड़ देंने पर बिफरे ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
दैनिक खोज खबर संवाददाता मझौलिया से नेयाज आलम शाई की रिपोर्ट:-मझौलिया प्रखण्ड क्षेत्र के परसा राजकीय उत्क्रमित मध्य विधालय बाबू टोला की प्रधानाध्यापिका सीमा सिंह ने छात्रों को मध्यांतर के बाद छोड़ दिया|इस पर बिफरे अभीभावकों ने विधालय परिसर मे अक्रोस व्याप्त करते हुये प्रदर्शन किया|सूचना पाकर पहुंचे प्रमुख प्रतिनिधि सुरेन्द्र साह से प्रधानाध्यापिका ने बताया की सम्राट अशोक के बारे मे छात्रों को जानकारी देकर छुट्टी कर दी गई जबकि ऐसा नियम नही है वही जांच के दौरान पोषाहार पंजीअपूर्ण पाया गया तथा स्टॉक में कमी देखी गयी|वही भण्डार कक्ष साफ सुथरा नही देख प्रमुख प्रतिनिधि ने विधालय मे साफ सफाई रखने की बात कही|नाम नही छापने के शर्त पर बताया की इस विधालय में अकसर ऐसा ही होता है|वही प्रदर्शन करने वालों मे अभिभावक बिट्टू सिंह राजीव कुमार सिंह जगरनाथ शर्मा मोहन शर्मा भीमल बैठा छोटू सिंह नवल सिंह सचिन कुमार रहे|इधर प्रमुख प्रतिनिधि सुरेन्द्र साह ने इसकी जानकारी बिईओ डा.नन्दनी को दे दी बीईओ ने बताया की इसकी जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।