बहरीन, सुरक्षा बलों की फ़ायरिंग से युवा हताहत
देश विदेश दैनिक खोज खबर
बहरैनी मीडिया ने सुरक्षा कर्मियों की फ़ायरिंग में घायल होने वाले एक युवा के हताहत होने की सूचना दी है। यह युवा फ़रवरी के महीने में सुरक्षा बलों की फ़ायरिंग में घायल हुआ था।
तस्नीम न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, बहरैनी मीडिया ने रिपोर्ट दी है कि 18 वर्षीय मुस्तफ़ा हमदान जिसके सिर में पिछले महीने गोली लगी थी, ज़ख़्मों की ताब न लाते हुए हताहत हो गया। मीडिया का कहना था कि सुरक्षा बलों ने मुस्तफ़ा हमदान के सिर में जीवित गोली मारी थी।
बहरैनी सुरक्षा बलों ने पिछले महीने दुराज़ क्षेत्र में शैख़ ईसा क़ासिम के घर के आसपास धरने पर बैठक बहरैनी नागरिकों पर हमला किया था।
मनामा के दुराज़ क्षेत्र में पिछले नौ महीने से जनता का धरना जारी है। बहरैनी जनता देश के वरिष्ठ धर्म गुरु शैख़ ईसा क़ासिम पर निराधार आरोप लगाकर मुक़द्दमा चलाए जाने के विरोध में शैख़ ईसा क़ासिम के घर के बाहर धरने पर बैठी है।
तब से लेकर अब तक बहरैनी सुरक्षा कर्मियों ने क्षेत्र को अपने घेरे में ले लिया है और इस क्षेत्र में नमाज़े जुमा के आयोजन पर रोक लगा दी है।




Recent Comments