सारण :नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार की ठगी
———-
मढ़ौरा (सारण)
थाना क्षेत्र के पियरपुरवा में रेलवे में नौकड़ी दिलाने के नाम पर हजारों रूपए ढगी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है I अपने को ढगे जाने पर पीड़ित अपने रूपए मांगने जब आरोपी के दरवाजे पर पहुंचे तो आरोपी ने जाति सूचक गाली देते हुए मारपीट कर भगा दिया I इस सम्बन्ध में इसरौली निवासी अखिलेश राम ने थाना में एक लिखित आवेदन दिया है I आवेदन में पियरपुरवा के चुनमुन पंडित पर रेलवे में नौकड़ी दिला देने का झासा देकर आठ महीने पहले 50 हजार रूपया ले लेने की बात कही है I इधर नौकड़ी नहीं मिलने पर मंगलवार को वे अपना रुपया मांगने पहुंचे थे I इससे खफा होकर पहले तो चुनमुन पंडित और उसके पिता जयराम पंडित ने जाति सूचक गाली दी और   मारने लगे I पीड़ित ने भाग कर अपनी जान बचाई I पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है I