सारण :चार माह से फरार प्रेमी युगल को तरैया पुलिस ने किया गिरफ्तार

तरैया से मनोज कुमार की रिपोर्ट :-थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव से चार माह पूर्व फरार प्रेमी युगल को तरैया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया.गिरफ्तार प्रेमी युगल को 164 के बयान के लिए छपरा भेजा गया.
तरैया थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि गत 7 दिसम्बर 2016 को नारायणपुर निवासी व अपहृता के नाना मालिक राय ने अपनी नतनी के अपहरण की एक प्राथमिकी दर्ज अज्ञात के खिलाफ किया था.पुलिस अपहृता के गिरफ्तारी के फ़िराक में लगी थी.
अपहृता प्रियंका कुमारी को नारायणपुर के दिलीप कुमार राय के साथ नगरा से तरैया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया.गिरफ्तार प्रेमी युगल को पुलिस ने छपरा भेज दिया.




Recent Comments