परवेज अख्तर/सिवान :
महाराजगंज. मुख्यालय स्थित बचपन पब्लिक स्कूल में छुट्टी के बाद बच्चों को घर ले जाने के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया. बताया जाता है कि स्कूल वैन के पिछले स्टेपनी में बैठे छह वर्षीय बच्चा सड़क पर गिर पड़ा. बच्चा को सड़क पर गिरने के बाद तकरीबन 20 मीटर दूरी स्कूल वैन चली गयी. स्थानीय लोगों के चिल्लाने के बाद चालक ने अपनी गाड़ी रोकी. गनीमत यह रहा कि पीछे से कोई गाड़ी नहीं आयी. चालक की लापरवाही से एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया. घटना के बाद बच्चे के चेहरे और सिर में हल्की चोटें आई है. ग्रामीणों ने आनन-फानन में बच्चें को निजी अस्पताल मे भर्ती कराया. जहां बच्चे का इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि छुट्टी के बाद वैन बच्चों को लेकर थाना क्षेत्र के पटेढ़ी छोड़ने जा रहा था. इसी दौरान महुआरी गांव के समीप वैन की पिछले हिस्से में बैठे बच्चा अचानक पीसीसी सड़क पर जा गिरा. प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो स्कूल वैन की पिछले गेट का लॉक खराब था. जिसके बाद चालक के ब्रेक लेने के बाद यह हादसा हुआ.




Recent Comments