मढ़ौरा के पूर्व विधायक पर फायरिंग, जान बचा के भागे विधायक
मढ़ौरा(सारण) : मढ़ौरा के पूर्व विधायक के वाहन पर मंगलवार की रात अपराधियो ने फायरिंग किया।जिसमे पूर्व विधायक लाल बाबू राय के ड्राइवर ने अपनी गाड़ी को तेजी से भाग कर अपनी और पूर्व विधायक लाल बाबू राय की जान बचाई।पूर्व विधायक लाल बाबू राय ने बताया कि खोदाई बाग के पास रसीद पुर गांव से रात में नेवता कर आ रहे थे कि पोझी हाई स्कूल के पास वाहन से पीछा कर अपराधियो ने तीन चार फायरिंग कर हमला करने की कोशिश किया।लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी को तेजी में भगाकर जान बचा ली।जिसकी सूचना एसपी व डीआईजी को दिया ।जिसके बाद स्थानीय पुलिस पदाधिकारी ने पहुंच मामले की जांच में जुटे है।