सारण :दो चोरी की बाइक के साथ तीन गिरफ्तार 

दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण 
अमनौर /सारण 
 अमनौर पुलिस ने दो चोरी की बाइक के साथ तीन को गिरफ्तार किया. सोमवार को हुए भेल्दी के पीएनबी बैंक से लाखों रूपये हुई लूट की घटना को लेकर अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर मढौरा एडीशनल एसपी अशोक कुमार सिंह के गठित टीम में शामिल अमनौर पुलिस ने आधा दर्जन थाना क्षेत्रों में छापामारी किया. छापामारी के दौरान दो चोरी के बाईक के साथ तीन युवक गिरफ्तार कर थाने लायी गिरफ्तार युवकों में मशरक थाना क्षेत्र के पचखंडा गांव के मनजीत सिंह  , मढौरा थाना क्षेत्र के पटेढी निवासी टिंकू शर्मा  व गौरा थाना क्षेत्र के   हथिसार गांव  निवासी राजीव सिंह बताये जाते है. उक्त छापामारी दल में इन्सपेक्टर जयप्रकाश पंडित , अमनौर थानाध्यक्ष उदय कुमार , भेल्दी थानाध्यक्ष खालीद अख्तर सहित मढौरा व मशरक की पुलिस शामिल थी. मढौरा एडीशनल एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि भेल्दी बैंक लूट कांड का मामला  उद्भेदन जल्द कर लिया जायगा.  पुलिस कार्रवाई कर रही है. जल्द अपराधियों गिरफ्त में होगें.