युवक ने की आत्महत्या
जलालपुर : थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा गांव में घरेलू विवाद से तंग आकर एक युवक द्वारा गले में फंदा डाल आत्महत्या कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. मृत युवक कि पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा गांव निवासी रामशरण तिवारी का 32 वर्षीय पुत्र लाल मोहन तिवारी के रूप में की गयी है. उधर घटना की सूचना मिलते ही मंगलवार कों मौके पर पहुंची जलालपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया.




Recent Comments