इसरौली का युवक बना न्यायाधीश,परिजनों में खुशी

मढ़ौरा . प्रखंड के एक युवक ने अपनी प्रतिभा और लग्न से सफलता को नए रूप में परिभाषित किया है।इसरौली निवासी वेद प्रकाश पांडे और माधुरी पांडेय के पुत्र विजितस्व पुष्कर ने मध्यप्रदेश न्यायिक सेवा परीक्षा में सफल होकर अपने प्रतिभा का परचम लहराया है। विजितसाव पुष्कर ने सामान्य कोटि में 81वा स्थान लाकर खुद और अपने परिजनों को हर्षित होने का अवसर दिया।विजितसव पुष्कर की पढ़ाई नैनीताल में हुई।
पुष्कर के सफलता का समाचार इसरौली पहुंचते ही परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई।और परिजन मिठाइया बांटकर अपनी खुशी का इजहार करने लगे।पुष्कर की सफलता पर चाचा ललन पांडेय और भाई प्रियरंजन पांडे ने कहा कि विजितसव पुष्कर की प्रतिभा पर उन्हें और परिवार को गर्व है।पहले से ही परिवार में मेधावी छात्र होने के नाते कुछ बड़ा करने की उम्मीद था।अब पुष्कर न्यायिक परीक्षा में सफल होकर परिवार का मान सम्मान बढ़ाया है।बधाई देने वालों में मुखिया प्रतिनिधि हर्षवर्धन दीक्षित, समाजसेवी अंशुमन द्विवेदी, विभूति सिंह समेत कई लोग का नाम शामिल है।




Recent Comments