रानीलक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स क्लब की एथलीट अन्तिमा  ने  दो स्वर्ण पदक जीत राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए स्थान किया सुरक्षित 
***********************
दैनिक खोज खबर के लिये वरुणेश आनंद वरुण की रिपोर्ट 
————
एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ बिहार द्वारा नवादा जिले के हरिश्चन्द्र स्टेडियम मे 18 से 19 मार्च 2017 तक आयोजित चौथी बिहार राज्य यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता मे रानीलक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स क्लब मैरवा की अन्तिमा ने 100 मिटर तथा 200 मिटर की दौड़ प्रतियोगिता मे दोहरा स्वर्ण जितकर बिहार की अंडर 18 आयु वर्ग की सबसे तेज धाविका  होने का गौरव प्राप्त किया तथा इसके साथ हीं 18 अप्रैल 2017 से हैदराबाद मे होनेवाले राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता मे बिहार की तरफ से अपना स्थान सुरक्षित कर लिया .विदित हो की अन्तिमा मुरियारी पंचायत के विलासपुर निवासी स्व.जनार्दन प्रसाद गुप्ता माता रुक्मिना देवी की सबसे छोटी संतान है .अन्तिमा के कोच श्री संजय पाठक ने बताया की अन्तिमा इसके पूर्व भी अंडर 14 तथा अंडर 17 आयू वर्ग मे भारत की गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी है .गरिब परिवार और पिता की साया सर पर नही रहने के कारण इधर एक वर्ष मे उसके प्रदर्शन पर थोडा असर पडा है .कोशिश है की कोई स्पौन्सर मिल जाय ताकि अन्तिमा के लिए अच्छे खान पान तथा उपकरण की व्यवस्था हो सके .अन्तिमा के हिमेश्वर खेल विकास केंद्र लक्ष्मिपुर पाहुंचने पर काशिनाथ मिश्र ,ईश्टदेव तिवारी ,बसंत पाठक ,उदय शंकर पानडे,अरुण पानडे,मुनिब अन्सारी सुनिल दुबे सहित कई  लोगों ने स्वागत किया .