सारण :तरैया थाने में मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में हुआ सैकड़ो लीटर देशी शराब विनष्ट

दैनिक खोज खबर डेस्क
तरैया
बिहार सरकार के दारू पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद तरैया थाने में विभिन्न कांडों में बरामद देशी और विदेशी शराब को शनिवार को विनष्ट किया गया।मजिस्ट्रेट सह बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि 500 लीटर देशी दारू और 164 लीटर विदेशी शराब को नष्ट किया गया।थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने अपने पुलिस पदाधिकारियों के साथ अंग्रेजी शराब के बोतल को तोड़ कर गढ़े में गड़वा दिया और देशी दारू के ड्राम को गढ़े में उड़ेल कर नष्ट किया गया।
न्यूज़ इनपुट -राणाप्रताप सिंह , तरैया




Recent Comments