जयंती पर याद किये गये देशरत्न डॉ.राजेन्द्र प्रसाद

मकेर/सारणः प्रॉमिस कम्पेटेटिव स्कूल जनता बाजार जगदीशपुर में राजेन्द्र प्रसाद की जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी|कार्यक्रम में स्कूली
बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया|इस मौके पर पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय,ब्रम्हानंद पाण्डेय,राजेश उपाध्याय,अंकुश ओझा,राहुल कुमार सिंह आदि ने देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के ब्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला|इस मौके पर आयोजक ने अतिथियों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया|