सारण :डोरीगंज मे अलग अलग तीन प्राथमिकी दर्ज
#********************************#
डोरीगंज-:
डोरीगंज थाना क्षेत्र के दयालचक निवासी छोटू कुमार सिंह ने अपने गांव के ही विनोद सिंह, विनय सिंह, बिट्टू सिंह पर मारपीट कर जख्मी कर 5000 रूपया छीनने का आरोप लगा थाने मे प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि छपरा से लौट वापस घर जा रहे थे कि चिरांद मोड़ के समीप ये लोग मेरे साथ मारपीट कर मुझे जख्मी कर मेरे पाॅकेट में रखे 5000 रूपया छीन लिये।
वहीं दूसरी घटना में थाना क्षेत्र के चिरांद निवासी मिथुन कुमार ने भैरोपुर निवासी रणधीर चौरसिया व रंजीत चौरसिया पर गल्ला से पैसा निकाल छूरा मार घायल करने का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में मिथुन ने बताया है कि मेरे सैलून मे आकर हजामत बनवा लिये और जब मैं पैसा मांगा तो मुझे छूरा मार जख्मी कर गल्ले में रखे 500 रूपया निकाल ले चले गये।
वहीं तीसरी घटना में तरैया थाने के खरीदपुर निवासी कमलेश कुमार ने बलवन टोला निवासी गिरधारी साह पर मारपीट कर जख्मी कर रूपया छीनने का आरोप लगा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है।




Recent Comments