सारण :दहेज के लिए किया शादी से इनकार 
#*************************#
दिग्विजय सिंह बबलू कि रिपोर्ट 
डोरीगंज-:
डोरीगंज थाना क्षेत्र के रसलपुरा गाँव निवासी एवं जदयु के प्रखण्ड अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने दहेज के लिए उनकी पुत्री से लड़के वालो द्वारा शादी से इनकार करने की प्राथमिकी स्थानिय थाने मे दर्ज करायी है ।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उन्होने आरोप लगाया है की मेरी पुत्री की शादी रिविलगंज थाना क्षेत्र के सेंगर टोला निवासी शंभुनाथ सिंह के पुत्र शुभम कुमार सिंह के साथ तय हुई थी । तय होने से पहले लड़के वालो के कहने पर  सात फरवरी को छपरा के रामदुत होटल मे लड़के के पुरे परिवार पिता शंभुनाथ सिंह माँ उषा देवी भाई अभिषेक सिंह बहन रिंकु  देवी रुबी देवी बहनोई मनोज सिंह अविनाश सिंह के समक्ष रिंग सिरेमनी करायी गयी जिसमे मेरे एक लाख रुपए खर्च हो गए । 
उसके बाद लड़के के बहन रिंकु देवी के कहने पर मैने व्यवस्था करके साढे तीन लाख रुपए लड़के की माँ को दिए ।
लेकिन अचानक 26 अप्रैल को लड़के के बड़ा भाई अभिषेक कुमार बहन रिंकु देवी एवं बहनोई मनोज सिंह ने मुझसे कहा की लड़का सरकारी नौकरी करता है लोग आठ लाख दे रहे है । अगर आपको शादी करनी है तो साढे चार लाख रुपए और एक बुलेट गाड़ी और देने होंगे नही तो शादी नही होगी । मैने बहुत विनती भी की लेकिन वे लोग नही माने और शादी से इनकार कर दिया  पंचायती भी करायी लेकिन वे लोग नही माने और मेरे दिए हुए साढे तीन लाख रुपए भी नही लौटा रहे है ।
थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है ।