
सीवान :बेहोशी की हालत में मिला कावरिया
वरुनेष आनंद वरुण कि रिपोर्ट
——
मैरवा –
नगर क्षेत्र स्थित धाम के प्रिया पुस्तक केन्द्र के सामने मेन रोड मैरवा -सिवान पर सोमवार को एक कावरिया अचेत हो गिर गया उसे बेहोश देखकर स्थानीय दुकानदार सुनिल सिंह, आनन्द सिंह कुशवाहा, सुहैल खा, धर्मेन्द्र साहनी, हरेन्द्र गोङ, पिन्टू बरनवाल, उमेश कुशवाहा, रविन्द्र शर्मा सहित दर्जनो अन्यो ने सङक किनारे लाकर नीजी अस्पताल में भर्ती कराया ।होश में आनेपर कावरिया ने बताया कि वह कानपुर देहात का रंजन मिश्रा है जो गंगोत्री से जल लेकर पैदल रामेश्वरम के लिए चला है उसकी यह यात्रा बीगत सात वर्षो से हो रही है यह उसकी आठवी यात्रा है विश्व कल्याणार्थ, देश की शांति व समृद्धि के लिए वह यह कठीन तप करता है उसने आगे बताया कि वह वर्ष 2013 में 16 जून को आयी केदारनाथ वाली आपदा में माता – पिता, पत्नी व तीन बच्चे सहित अपने सभी परिवार को खो चुका है उसने विज्ञान में स्नातक स्तर तक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी भक्ति व आस्था को प्रमुखता दी बेहोशी के बारे में पूछे जाने पर कहा कि यह तो हमारी दिनचर्या हो गई है हमे कोई डर नही है 55 सौ किमी की लम्बी यात्रा है गिराना – उठाना उनका काम है आप सबके रुप में वे ही मुझे सहयोग किये घण्टों विश्राम के पश्चात उसने अपने को स्वस्थ्य कहते हुवे आगे के लिए यात्रा प्रारंभ की।
सीवान :बेहोशी की हालत में मिला कावरिया




Recent Comments