FB_IMG_1491139564838
शौचालय निर्माण से हमारे धर्म और आस्था के साथ खिलवाड़- मुरलीधर तिवारी
चौक बाजार दुर्गा मंदिर साहिबगंज में नगर पर्षद साहिबगंज द्वारा माँ दुर्गा मंदिर के पास पीछे शौचालय निर्माण के विरोध में एक बैठक वार्ड पार्षद सह वरीय कांग्रेस नेता श्री जयप्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक सम्पन हुई।जिसमें सर्व सम्मति से शौचालय टेंडर रद कर विवाह मण्डप और धर्मशाला बनाने की निर्णय हुआ।
सभी ने एक स्वर में कहा कि माता के मंदिर से सटे शौचालय निर्माण से हमारे धर्म और आस्था के साथ खिलवाड़ है। नगर पर्षद विवाह भवन का निर्णय ले हम सभी स्वागत करेंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता सह लोकहित संस्था के ललित स्वदेशी, शिवसेना के मुरलीधर तिवारी,, समाजसेवीड मोनू शर्मा, अमर ठाकुर, छोटू कुमार, झामु सहित कई ग्राम वासी शामिल हुए।