सारण :गरखा मे वृद्ध को बाइक  ने मारी ठोकर ,  वृद्ध की मौत
—–
कुंदन साह की रिपोर्ट 
—–
गड़खा (सारण)
गड़खा – रेवा मुख्य सड़क एनएच 102 पर  मौलानापुर नहर के समीप गुरुवार की संध्या एक बाइक सवार ने डॉक्टर के पास इलाज कराने जा रहे वृद्ध को ठोकर मार दी ।इलाज के लिए ग्रामीणों ने सदर अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के क्रम में मौत हो गई।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार बसौता गांव निवासी 70 वर्षीय चंद्रमा सिंह संध्या 6:00 बजे डॉक्टर के पास दिखाने कटसा बाजार जा रहे थे,  तभी भेल्दी की ओर से आ रही अनियंत्रित बाईक चालक ने ठोकर मार दी। जिससे बाइक सवार मांझी थाना क्षेत्र के बांसडीह निवासी अमरजीत सिंह और चंद्रमा सिंह बुरी जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने इलाज के लिए गरखा पीएचसी लाया। जहां गम्भीर की स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। सदर अस्पताल छपरा में इलाज के क्रम में चंद्रमा सिंह की मौत हो गई ।
मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम मृतक चंद्रमा सिंह की मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली परिजनों की रो रो कर बुरा हाल हो गया पुत्र रमेश सिंह पुत्री उर्मिला देवी तथा पत्नी  फूलपति देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया ।
बार-बार फूलपति देवी रो-रो कर बेहोश हो रही थी