दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
सफाई निरीक्षक प्रभारी जुल्मी साह के साथ वार्ड नंबर 3 के पार्षद सुजीत कुमार द्वारा मारपीट को लेकर चल रहे हड़ताल को आज बेतिया नगर सभापति गरिमा देवी सिकारिया, उपसभापति कयूम अंसारी, रविंद्र कुमार रवी, जुलूस साह व वार्ड पार्षद सुजीत कुमार की उपस्थिति में सभापति के आवास पर एक बैठक की गई , जिसमें दोनों पक्षों की बातों को सुनते हुए सभापति ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर आपसी प्रेम भाव से हड़ताल को समाप्त करा दिया है। साथ ही सभापति ने वार्ड पार्षद सुजीत कुमार को सख्त हिदायत दिया है कि आगे से इस तरह की घटना का पुनरावृति न हो । विदित हो कि पश्चिम चंपारण जिला के बेतिया नगर परिषद के सफाई निरीक्षक प्रभारी जुलूम साह के साथ मारपीट को लेकर नगर परिषद कार्यालय में तालाबंदी कर सफाई कर्मी हड़ताल पर चले गए थे । इस कारण सफाई कार्य बाधित हो गया था ।इसको देखते हुए नगर परिषद सभापति गरिमादेवी सिकारिया ने दोनों पक्षों को अपने आवास पर बुलाकर समझा बुझा कर हड़ताल समाप्त करा दिया । कल से सभी सफाई कर्मी अपने अपने काम पर लग जाएंगे ।





Recent Comments