सारण :कार्यक्रम पदाधिकारी ने स्कूलों का किया औचक निरीक्षण 
——-
राजू सिंह की रिपोर्ट 
——
बनियापुर (सारण) 
प्रखंड के मध्य विद्यालय पैगम्बर पुर सहित कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राजेन्द्र सिंह द्वारा किया गया। जिसमें कई अनुपस्थित शिक्षकों की उपस्थिति काट दी गई। तथा वही देर से आने वाले शिक्षकों को फटकार को भटकार भी लगी। 
                        प्राप्त जानकारी के मुताबिक एमडीएम कार्यक्रम पदाधिकारी ने पहले मध्य विद्यालय पैगम्बरपुर का औचक निरीक्षण किया। जहां विद्यालय कई शिक्षकों के लेट-लतिफ पहुंचने पर डीपीओ ने फटकार लगाई। तथा लेट-लतिफ पहुंचे शिक्षकों को उपस्थिति पंजी समय अंकित कर उपस्थिति बनाने का आदेश दिये। वही अनुपस्थित शिक्षकों की एक दिन की उपस्थित काट दी। वही प्रखंड के मध्य विद्यालय बनियापुर बालक में अनुपस्थित शिक्षिका पिंकी कुमारी तथा रिंकी की उपस्थिति काटी गयी। जिसके बाद डीपीओ ने मध्य विद्यालय कोल्हुआं का औचक निरीक्षण कर शिक्षकों एवम् छात्रों की उपस्थिति जांच की तथा शिक्षकों की कोटि वार विवरणी लिया। इधर डीपीओ के आने की सूचना शिक्षकों द्वारा पुरे प्रखंड में फैल गई जिससे पुरे के शिक्षकों में हरकम्प मची हुई थी।