पीड़ीता की मां ने रंगेहाथ पकड़ा तो कर ली दुसरी जगह निकाह
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट।
- पहले जबरदस्ती घर घुसकर आपत्तिजनक फोटो खींचा,फिर उसी फोटो को वायरल करने की धमकी दे करने लगा यौन शोषण,फिर निकाह को राजी हुआ, लेकिन जब पीड़ीत के मां ने दोनो को रंगेहाथ पकड़ा तो आरोपी युवक ने दुसरी लड़की से निकाह कर लिया।
यह सनसनी खेज मामला बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिटानाबाद से सामने आया है। शनिवार को पीड़ीता अपनी मां के साथ थाना पहुंच पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।
थाना को दिये आवेदन में पीड़िता की माँ ने कहा है कि मै अपने परिवार का भरण पोषण सब्जी बेच कर करती हूँ। बीते 11 अप्रैल को रात दस बजे हाट से सब्जी बेचकर घर आई तो घर में मेरी पुत्री के साथ मो फारूक का पुत्र मो शाहरूख आपत्तिजनक अवस्था में था।मैने बाहर से किवाड़ी का जंजीर चढ़ा दिया और अपने दामाद को बुलाने के साथ पंचायत के मुखिया इनामुल हक को भी बुलाकर ले आई। किबाड़ का जंजीर खोले और दोनों को देखे। सभी लोगों ने कहा कि हौ-हल्ला नही किजिये, दोनो का कल निकाह करा देंगे। अगले दिन सुबह पंचायत हुई पर लड़का के घर वाले तीन लाख रूपये की मांग किया जो हम देने में असमर्थ हो गये। फिर वह लड़का ने गांव में ही एक लड़की से निकाह कर लिया। पीड़ीता की मां ने बताया की मेरे बेटी ने बताया की डेढ़ वर्ष पूर्व शाहरूख घर आया था वह जौर जबरदस्ती मेरे शरीर से कपड़ा हटा कर अपने मोबाईल में फोटो खींच लिया।उसके बाद वह उसी फोटो को वायरल करने की धमकी दे कर हमसे शारिरीक संबंध बना लिया यह सिलसिला कुछ दिनों तक चलने के बाद जब मेरी बेटी उस पर दबाब बनाने लगी तो बोला हम तुमसे निकाह कर लेंगे। इस बीच 11 अप्रैल को रंगेहाथ पकड़ा जाने के बाद वह निकाह से मुकड़ गया।
इस संबंध में बख्तियारपुर थानाध्यक्ष उमाशंकर कामत ने बताया की दिये गये आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर पीड़ीता को मेडिकल के लिये भेजा गया है। वही आरोपी की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है।




Recent Comments