सारण :घर में घुस नगदी सहित लाखों की चोरी 
——
राजू सिंह की रिपोर्ट 
——
बनियापुर (सारण) थाना क्षेत्र के पिठौरी गांव में बीती रात अज्ञात चोरो ने घर में घुस नगदी सहित लाखों के जेवर व एलीडी टीवी की चोरी कर ली। जिसके संबंध में पीड़ित परमेश्वर सिंह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिस दर्ज प्राथमिक में उनके द्वारा बताया गया है कि घर में तिलक में पडे एलीडी टीवी सहित चालिस हजार नगद तथा रिश्तेदारों का जेवर अज्ञात चोरों ने चोरी कर फरार हो गये। इसकी सूचना घर वालों को सुबह हुई। बताया गया है कि काफी गर्मी होने के कारण सभी लोग छत पर सोने चले गये थे। जिस मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।