बलबाहाट ओपी के सकड़ा पहाड़पुर की घटना
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट:-
बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बलवाहाट ओपी के सकड़ा पहाड़पुर गांव में शनिवार की रात बलवाहाट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 39 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
ओपीध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी सकड़ा पहाड़पुर गांव में अंग्रेजी शराब की तस्करी विवेक यादव पिता दिलीप यादव के द्वारा किया जा रहा है। शनिवार की रात पुलिस छापेमारी कर उसके घर से 35 बोतल आरएस ब्रांड की 180 एमएल व 4 पीस नम्बर 1 ब्रांड की विदेशी शराब के साथ शराब की तस्करी करने वाले विवेक यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ी गयी शराब की बोतलें हरियाणा मेड इन है। उन्होंने ने बताया कि शराब की तस्करी करने वाले किसी भी सुरत में बक्से नही जायेंगें ये छापेमारी लगातार जारी रहेंगी। वही छापेमारी के दौरान अनि अनिल कुमार सिंह व पुलिस बल मौजूद रहें ।




Recent Comments