सारण :असहनी में होगा “राधाकृष्ण “महायज्ञ 
—————————————————————-रसूलपुर –
स्थानीय थाना क्षेत्र अधीन असहनी गाँव में 37वें महायज्ञ के रूप में इस बार “राधाकृष्ण “महायज्ञ कराने का निर्णय लिया गया है ।ग्रामीणों की बैठक के पश्चात युवक उज्ज्वल कुमार द्विवेदी ने बताया कि महायज्ञ का संयोजक सच्चितानन्द पाण्डेय को सर्वसम्मति से बनाया गया।श्री शंकर संस्कृत बिद्यालय के प्रांगण में आगामी 29अक्टूबर से आयोजित इस महायज्ञ में बाराणसी से प्रबचन के लिए संत आएँगे।वहीं श्रद्धालुओं के धार्मिक मनोरंजन के लिए रामलीला व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।महायज्ञ का प्रारंभ कलश यात्रा एवं जलभरी के साथ होगा।इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालू सारण के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा महेन्द्रनाथ स्थित कमलदाह सरोवर से जलभरी करेंगे ।