
⏭साहेबगंज वासीयो को विधायक ने किया आमंत्रित।
⏭दैनिक खोज खबर झारखंड ब्यूरो प्रमुख रितुराज की रिपोर्ट:-साहिबगंज-मनिहारी के बीच प्रस्तावित गंगापुल के शिलान्यास के लिए यहां छह अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे पहुंचेंगे। मुख्य सचिव राजावाला वर्मा यहां कार्यक्रम स्थल, जैप-नौ में बन रहे हैलिपेड एवं नए परिसदन में पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद यह जानकारी दी है।
प्रधानमंत्री यहां कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद दोपहर 1.45 मिनट में यहां से प्रस्थान कर जाएंगे। उन्होंने कहा कि पीएम के कार्यक्रम को लेकर पूरा राज्य उत्साहित है। तैयारी जोरशोर से अंतिम चरण पर चल रही है। यहां लगभग सभी काम संतोषप्रद चल रहा है। शेष बचे काम को भी तीन अप्रैल तक पूरा कर लेने का निर्देश दिया गया है। इससे पहले मुख्य सचिव व डीजीपी ने कार्यक्रम स्थल में बन रहे मंच का जायजा लिया।
उन्होंने बन रहे पीएमओ कैम्प ऑफिस को भी देखा। उधर, सिदो-कान्हू स्टेडियम में बन रहे हैलिपेड व सड़कों का निरीक्षण किया। मौके पर डीजीपी डीके पांडेय, कृषि, पशुपालन व मत्स्य विभाग सचिव पूजा सिंघल, ईसीबीसीडी अरविंंद कुमार, डीआइजी एके झा, जनसम्पर्क उपनिदेशक राजीव लोचन बास्की पदाधिकारी आदि थे।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दिनांक 6 अप्रैल के आगमन को ले कर हर स्तर के कार्यकर्ता कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में लगे हैं,आज भाजपा कार्यक्रता के द्वारा साहेबगंज नगर में आमंतरण पत्र बाटा गया, इस क्रार्यक्रम में मुख्य रूप से राजमहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री अनंत ओझा जी और बोरियो विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री ताल मराण्डी ने घर घर जा कर लोगों को आमंत्रित किया साथ में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नेताओ ने साहेबगंजवासीयो को आमंत्रित किया।




Recent Comments