दिनेश एम एन का नाम छाया,आनंदपाल को ठिकाने लगाया
दिलीप मेहता 
राजस्थान पुलिस के हिरो IGP दिनेश  एम एन ने एक बार फिर कामयाबी के झंडे गाड कर राज. पुलिस का नाम रोशन किया है । राजस्थान में आतंक के पर्याय बने गेंगस्टर आनंदपाल को अमावस की रात में पुलिस ने घेरकर पकडने का प्रयास किया लेकिन दोनो और से चली गोली बारी में उसे मार गिराया । पुलिस हिरासत में पेशी के दौरान फरार हुवा आनंदपाल 
राज. पुलिस के लिये सिरदर्द बन गया था । सरकार ने इसके लिये आई जी दिनेश  एम एन को ATS में लगाकर यह संकेत दिया कि आनंदपाल जल्द ही पुलिस की गिरफ्त  में होगा ।  सरकार पर इसे बचाने और नहीं पकडने पर भी आरोप लगे थे  लेकिन वह हाथ नहीं लगा । पुलिस भी कडी से कडी जौडकर  इसका लगातार पिछा कर रही थी और कल एकाएक सूचना के आधार पर मकान में छिपे आनंदपाल को पकडने गई पुलिस टीम व आनंदपाल के बीच चली गोलीबारी में वह ढे़र हो गया । सही मायने में इसके लिये सारा श्रेय राज. पुलिस के दमंग अधिकारी श्री दिनेश एम एन को जाता है । आई जी पी दिनेश जी ने एसीबी में रहकर बडे बडे अधिकारियों को पकड कर राज. में हडकम्प मचा दिया था । आज फिर उसी अधिकारी ने बहुत ही बडा काम किया है ओर आतंक के बल पर पुलिस के लिये चुनौती बने आनंद पाल तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की है । मांडलगढ़ के पुलिस मित्रो की और से दिनेश एम एन साहब को बधाई व उनके जज्बे को सलाम्