बहरीनी सुरक्षाबलों का एक स्कूल पर हमला, कई छात्रों की हालत नाज़ुक
खबरें देश विदेश ः अब्दुल मुत्तलिब रज़ा
बहरैन के आले ख़लीफ़ा शासन के सुरक्षाबलों ने राजधानी मनामा में स्थित एक स्कूल पर अचानक हमला करके गोलीबारी कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बहरैन की शाही सरकार के सुरक्षा कर्मियों ने अचानक दराज़ क्षेत्र में स्थित स्कूल पर हमला कर दिया और आंसूगैस के गोले दाग़े जिससे कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक़ हमले के समय स्कूल में मौजूद छात्र इंटरवेल के समय मिली छुट्टी के दौरान फुटबॉल खेलने में व्यस्त थे।
बहरैन से प्राप्त समाचारों के अनुसार जिस स्कूल पर बहरैनी सुरक्षाबलों ने हमला किया है वह पश्चिमी मनामा के दराज़ क्षेत्र में स्थित बहरैन के वरिष्ठ धर्मगुरू आयतुल्लाह शेख़ ईसा क़ासिम के निवास के पास है। याद रहे कि बहरैन की जनता जून 2016 से अयातुल्ला ईसा क़ासिम के घर के बाहर धरना दिए बैठी है और साथ ही आले ख़लीफ़ा शासन के सुरक्षा कर्मियों ने छह महीने से अधिक समय से दराज़ क्षेत्र को घेर रखा है।
एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार आले ख़लीफ़ा शासन के सुरक्षा कर्मियों ने दैर नामक क्षेत्र में हमला करके प्रमुख राजनेताओं हुसैन अली अब्दुल मेहदी और सैयद हाशिम को गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि सैयद हाशिम का बेटा पिछले दिनों इस देश की शाही सरकार के ख़िलाफ़ होने वाले प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की गोलीबारी का निशाना बनकर शहीद हो गया था।




Recent Comments