सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का धरना – प्रदर्शन 14 को सीकर में
आज़ाद नेब
जयपुर 11 जून। केन्द्र व प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी का धरना – प्रदर्शन 14 जून, बुधवार को प्रात: 9:00 ,सीकर मंडी परिसर में आयोजित होगा। 14 जून को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेशभर में एक साथ कांग्रेस जिला मुख्यालयों पर सरकार की किसान विरोधी नीतियों व मंदसोर की घटना को लेकर सरकार के विरूद्ध धरना देकर आक्रोश व्यक्त कर प्रदर्शन किया जाएगा | सीकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि 17 जून को मंडी परिसर में होने वाला धरना – प्रदर्शन अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, जिला कांग्रेस कमेटी की ओर 14 जून को आयोजित होगा। जिसमे किसानों कि कर्ज माफी, ढाणीयों में घरेलू विधुत कनेक्शन, फसल बीमा योजना का लाभ किसानों को न देकर निजी कंपनियों को देना, सूखा राहत, जिले के किसानों की प्रमुख समस्या प्याज की सरकारी खरीद, मंदसोर की घटना सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर, ज्ञापन सौंपा जाएगा कार्यक्रम में भारी संख्या में जिले भर से किसान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण, जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण सहित पार्टीजन उपस्थित रहेंगे।




Recent Comments