एकमा मांझी मुख्य मार्ग पर शुरू हुआ सड़क की मरम्मती का कार्य
फिलहाल जल जमाव से लोगो को राहत देने की कवायद में जुटे स्थानीय लोग
विनीत कुमार, एकमा
बस यूं समझिये की वाटर पार्क से मुक्ति दिलाने की कवायद शुरू हो चुकी है। एकमा मांझी मुख्य मार्ग पर सड़क पर बने बड़े बड़े गड्ढो को भरने का काम शुरू किया गया। फिलहाल स्थानीय लोग इस प्रयास में है कि अब जब बारिश हो तो कम से कम ये सड़क तालाब में तब्दील न हो। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री गौतम सिंह अपने देखरेख में इस कार्य को करा रहे है।

एकमा मांझी मुख्य मार्ग की मरम्मत के दौरान उपस्थित पूर्व मंत्री गौतम सिंह व अन्य


फिलहाल जेसीबी से सड़कों पर अतिक्रमित रास्ते को साफ कराया जा रहा है जिससे की बारिश होने की स्थिति में जलप्रवाह न रुके और सड़कों पर जलजमाव न हो।
     आपको बता दे कि विगत कई वर्षों से एकमा मांझी मुख्य मार्ग के लोग सड़क पर जलजमाव होने से काफी परेशान थे। उन्हें इससे निजात दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
     मेन स्ट्रीम मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक एकमा मांझी मुख्य मार्ग मामले को खूब उछाला गया। लोगों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी इस मामले को लेकर तीखे सवाल पूछे व उनकी उदासीनता को ले कड़ी आलोचना भी की।

एकमा मांझी मुख्य मार्ग पर हो रहा मरम्मती का कार्य


      एकमा मांझी मुख्य मार्ग की मरम्मती को ले एक ओर स्थानीय लोग खुश हैं तो दूसरी ओर कुछ युवा इस बात को ले आक्रोशित हैं कि उन्हें एक बार फ़िर बेवकूफ बनाया जा रहा है। सड़को के सिर्फ गड्ढे भरे जाने को लेकर लोग आपत्ति जता रहे हैं।
      हालांकि स्थानीय लोगो का फिलहाल प्रयास सड़क पर जलजमाव की विकट समस्या से निजात दिलाना है।
     सड़क मरम्मती के दौरान एकमा नगर पंचायत के वार्ड पार्षद शैलेन्द्र सिंह, जीतेन्द्र सिंह, बचुलाल सिंह, अभय सिंह, विक्की, मेरज, अमन सिंह, सिटी सिंह, अभय सिंह आदि उपस्थित हैं।