संगम विश्वविद्यालय में जॉब फेयर 2017 का आयोजन

आज़ाद नेब
भीलवाड़ा 29 अप्रैल। संगम विश्वविद्यालय, भीलवाड़ा के ट्रेनिंग प्लेसमेन्ट अधिकारी अनुराग शर्मा ने बताया कि संस्थान के अघ्ययनरत विद्यार्थियों को केम्पस प्लेसमेन्ट के तहत मनचाहे क्षैत्र मे जॉब उलबब्ध कराने के लिए हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी दो दिवसीय जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा हैं।
जाब फेयर का शुभारम्भ संगम यूनिवर्सिटी के प्रसिडेन्ट प्रोफेसर सुमेर सिंह ने किया, उद्धाटन सत्र मे कम्पनी एक्ज़ीक्यूटीवस ने संगम यूनिवर्सिटी मे चल रहे फुल सेमेस्टर इर्न्टनशीप कान्सेप्ट की सराहना की। उन्होने बताया कि फुल सेमेस्टर इर्न्टनशीप से विधार्थियों को तकनिकी ज्ञान के साथ र्कापोरेट कल्चर भी सिखने को मिलता है, जिससे अच्छे प्लेसमेन्ट की संभावना बढ़ा जाती हैं। प्री प्लेसमेन्ट ड्राईव मे देश भर की प्रमुख कम्पनियॉं केडेरा इन्फोटेक, जीनस, मेनलिफ्ट, ग्लोबल डिवाइस नेटवर्क, स्पेटियल जीयो प्रायिवेट लिमिटेड, विवो मोबाइल, ओसवाल ग्रुप आदि भाग ले रहे हैं। केडेरा कम्पनी के एच.आर.अधिकारी विकास प्रकाश व अन्शु कुमार ने बताया कि वर्तमान मे देश में कुशल इंजीनिर्यस की मांग बड़ रही है, विशेषकर टेक्नोलोजी सेवी युवाओं को जॉब की समस्या कम हैं। संगम जॉब फेयर में प्रथम दिन संस्थान के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें बीटेक मेकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग एवं इलेक्टी्रकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थी लाभान्वित हुए। साथ ही डिप्लोमा मेकेनिकल एवं इलेक्टी्रकल के विधार्थियों के लिए भी इन कम्पनीयों ने जॉब आफर किये हैं। जॉब फेयर में प्रत्येक विद्यार्थी के लिए लगभग दो से तीन विकल्प उपलब्ध कराये गये, जिससे वह अपनी रूचि, तकनीकी ज्ञान, कौशल व उपलब्ध पैकेज के आधार पर उपयुक्त कम्पनी के प्लेसमेन्ट ड्राइव में भाग ले सकें। जॉब फेयर के प्रथम सत्र में प्री प्लेसमेन्ट वार्ता, लिखित परीक्षा ली गई एवं उसके बाद छात्रों का चयन कम्पनी अधिकारियों द्वारा इन्टरव्यु लेकर किया। यूनिवर्सिटी के प्रेसीडेन्ट प्रोफेसर सुमेर सिंह ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई एवं बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएॅ दी।




Recent Comments